Connect with us

गाजीपुर

विजय शंकर राय के जन्मदिन पर चंदनी पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स डे का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

कुंडेश्वर (गाजीपुर)। चंदनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को डिप्टी मैनेजर विजय शंकर राय के जन्मदिन के अवसर पर ‘विजयोत्सव’ (स्पोर्ट्स डे) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजर दयाशंकर राय, विजय शंकर राय, डायरेक्टर नवीन कुमार राय और प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई।

इस खास मौके पर विजय शंकर राय का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद रिबन काटकर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। स्पोर्ट्स डे में वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टॉफी रेस, बॉल रेस, स्पून रेस, बैलेंस रेस और खो-खो जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में डायरेक्टर नवीन कुमार राय, प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय, मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन यादव, पंचम राय, दीपमाला सरकार, नागेंद्र यादव, संजय कुशवाहा, सोनाली पटेल, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, विपुल पांडेय, प्रमोद यादव, रामचंद्र, गुलाफसा बानो, अरविंद राय, अंजलि पासवान, ज्योति तिवारी, रानी राय, अरुण साहू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा दिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page