Connect with us

राज्य-राजधानी

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

Published

on

Loading...
Loading...

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी ढेर हो गए। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने घने जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर शाम पुंछ के खड़ी खड़माल क्षेत्र में तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। सतर्कता बरतते हुए सेना ने तुरंत आसपास की सुरक्षा चौकियों को अलर्ट कर दिया। जब जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पहले दो आतंकियों को मार गिराया, फिर एक और आतंकी मारा गया।

सूत्रों के मुताबिक, इलाके में अभी भी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इसको ध्यान में रखते हुए सेना का तलाशी अभियान जारी है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

डोडा जिले में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान दोरहू, बस्ती और भद्रवाह के जंगलों में सुबह 8:30 बजे शुरू किया गया था। हालांकि, देर शाम तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन अभियान अभी भी जारी है।

जम्मू संभाग में बढ़ती आतंकवादी गतिविधियां
जम्मू संभाग के सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षाबल लगातार अभियान चला रहे हैं। पिछले पखवाड़े में पुलिस और सेना ने मिलकर करीब दो दर्जन ऑपरेशन किए हैं। राजौरी-पुंछ, डोडा-किश्तवाड़, रियासी और कठुआ के ऊपरी इलाकों में “खोजो और मारो” नीति के तहत कार्रवाई जारी है।

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ी
पिछले साल डोडा के जंगलों में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के शिविर पर हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां किसी भी सूचना को गंभीरता से ले रही हैं और आतंकियों के सफाए के लिए सक्रिय हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page