Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर-प्रयागराज बॉर्डर पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ और मौनी अमावस्या के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़

मिर्जापुर। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा प्रयागराज महाकुंभ-2025 के आगामी अमृत स्नान पर्व एवं विन्ध्यवासिनी धाम में मौनी अमावस्या के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के लिए मिर्जापुर-प्रयागराज बॉर्डर पर की जा रही चेकिंग का निरीक्षण और अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के अमृत स्नान पर्व और 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दौरान विन्ध्यवासिनी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.01.2025 को जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रियंका निरंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा ने थाना जिगना क्षेत्र में मिर्जापुर-प्रयागराज पाली बॉर्डर का निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान, पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा वाहनों, व्यक्तियों और सामानों की सघन चेकिंग के कार्यों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

प्रशासन ने प्रयागराज महाकुंभ और मां विन्ध्यवासिनी धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु सुगमता से दर्शन और पूजन कर सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page