Connect with us

गाजीपुर

पूर्व ब्लाक प्रमुख विंध्यवासिनी राय की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में कंबल वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर)। जनपद में रविवार को ग्राम देवरिया में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. विंध्यवासिनी राय उर्फ बिट्टन की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग एक हजार गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में विंध्यवासिनी राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद गरीबों में कंबल का वितरण किया गया।

पूर्व ब्लाक प्रमुख के पुत्र कमलेश कुमार राय ने बताया कि उनके पिता की पुण्यतिथि पर हर साल गरीबों और असहायों में कंबल वितरित किए जाते हैं, जो उनके पिता द्वारा शुरू किया गया था। उनका पूरा जीवन असहायों की मदद में बीता था।

Advertisement

कार्यक्रम में रितेश राय, पुलक राय, पत्रकार बृजेश राय, अशोक राय, अवधेश राय उर्फ बबलू, अक्षयबर राय, सुशील राय, मनोज राय, निलेश राय, मुन्ना राम, डी एन राम, रामचबाचन कुशवाहा, पारस राय, काशी नाथ राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page