Connect with us

गाजीपुर

हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना रामपुर माँझा के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर बुढ़ऊ बाबा मन्दिर, चकेरी से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम गौरव कुमार सिंह और यशवंत सिंह उर्फ चिट्टू है। दोनों अभियुक्त गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव शामिल रहें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page