Connect with us

गाजीपुर

विधायक बेदी राम ने द्वारिकाधीश स्वीट बेकर्स का किया भव्य उद्घाटन

Published

on

Loading...
Loading...

मनिहारी (गाजीपुर)। हंसराजपुर बाजार के अम्बेडकर मोड़ चौराहा पर जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए द्वारिकाधीश स्वीट बेकर्स का शुभारंभ किया गया। ताजा, शुद्ध और स्वादिष्ट मिष्ठान एवं फास्ट फूड के लिए क्षेत्र में नई पहचान बनने वाले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन जखनियां के लोकप्रिय विधायक बेदी राम के कर कमलों से फीता काटकर संपन्न हुआ।

उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर चंदन जायसवाल ने विधायक जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि उनके प्रतिष्ठान में सदैव ताजा और शुद्ध मिष्ठान उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर विधायक बेदी राम ने कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र की जनता की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रयास से न केवल लोगों को गुणवत्तापूर्ण मिष्ठान और फास्ट फूड मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Advertisement

समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें राजेश जायसवाल, रामबिलास दुबे, लक्ष्मी गौतम, अवधनारायण सिंह, विजय जायसवाल, दीपक जायसवाल सहित अन्य सम्मानित नागरिक शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page