Connect with us

गाजीपुर

टेम्पो पलटने से महिला की मौत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के ब्रह्म स्थान के पास गुरुवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अनियंत्रित टेम्पो के पलट जाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई। गीता देवी अपने मायके अवती गांव से परिवार के सदस्यों के साथ कामाख्या धाम दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन से लौटते समय करहिया गांव के पास उनका टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।


इस हादसे में गीता देवी के अलावा दीपक (5 वर्ष), विमल कुमारी (20 वर्ष), चुलबुल (18 वर्ष), और अर्जुन (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से सभी घायलों को पास के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।


घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गीता देवी के असमय निधन से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गहमर कोतवाली के प्रभारी राम सजन नागर ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना नहीं मिली थी। मामले की जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page