Connect with us

वाराणसी

वाराणसी नगर निगम जारी करेगा 50 करोड़ का बांड !

Published

on

Loading...
Loading...

सेबी करेगी निगरानी

योगी सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद वाराणसी नगर निगम 50 करोड़ रुपये का बांड जारी करने की तैयारी में है। इस राशि का उपयोग सिगरा और कबीरचौरा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए किया जाएगा।

सिगरा में 36 करोड़ की लागत से बनेगा कॉम्प्लेक्स
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि पहले चरण में सिगरा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की लागत से 2,800 वर्गमीटर में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। दूसरे चरण में कबीरचौरा स्थित पशु अस्पताल की जगह पर 22 करोड़ रुपये की लागत से एक और व्यावसायिक भवन बनाया जाएगा।

नगर निगम बनेगा निर्माण में साझेदार
प्रस्ताव के तहत 50 करोड़ रुपये का बांड जारी करने की मंजूरी मिल चुकी है। इस बांड से जुटाई गई राशि का उपयोग दोनों परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। निर्माण कार्य की कुल लागत 58 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसमें शेष राशि नगर निगम अपनी ओर से लगाएगा।

2017 से चल रही थी कवायद
नगर निगम का बांड जारी करने की प्रक्रिया वर्ष 2017 से ही शुरू हो गई थी। नगर निगम की कार्यकारिणी पहले ही 100 करोड़ रुपये के बांड जारी करने पर सहमति जता चुकी थी। बांड जारी करने की योजना को अंतिम रूप देने के लिए नगर निगम की एक टीम ने मुंबई स्थित सेबी कार्यालय में प्रशिक्षण भी लिया था।

Advertisement

सेबी करेगी निगरानी
बांड जारी होने के बाद नगर निगम की बैलेंस शीट सीधे सेबी की निगरानी में रहेगी। सेबी इसे समय-समय पर सत्यापित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस पहल से विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। बांड से जुटाई गई राशि का उपयोग न केवल व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स निर्माण में होगा, बल्कि अन्य खाली पड़ी भूमि पर भी नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीनों पर नए प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page