Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

सड़क चौड़ीकरण और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा

चंदौली (जयदेश)। सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों के हित में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

कृष्णा सेठ ने पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य में जिन व्यापारियों की भूमि प्रभावित हुई है, उनके शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का नाम सूची में अभी तक शामिल नहीं हो पाया है या जिनके भुगतान में त्रुटियां हैं, उनका संशोधन कर लाभ प्रदान किया जाए।

जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग और अन्य संबंधित विभागों को व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया।

बैठक में उप जिलाधिकारी सकलडीहा अनुपम मिश्रा, तहसीलदार सकलडीहा, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अन्य मुद्दे भी उठाए, जिन पर जिलाधिकारी ने समाधान का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के साथ मंटू मिश्रा, प्रतिक्षा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद व्यापारियों ने जिलाधिकारी की सक्रियता और समाधान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page