चन्दौली
अरविंद कुमार बने आजाद समाज पार्टी के चंदौली जिला अध्यक्ष
सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने चंदौली जिले के लिए नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंद कुमार को इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
जिला अध्यक्ष पद संभालने के बाद अरविंद कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने वादा किया कि जिले में पार्टी को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें सिद्धार्थ प्राण, बहू शेर निगम, डॉ. जयंत चौधरी, डॉ. उमेश कुमार भारती, सोहन भारती, अंतू गोंड, कमलेश भारती, राजू रावण और लाल बहादुर शामिल थे। सभी ने अरविंद कुमार को बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
