Connect with us

वाराणसी

पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

पिण्डरा (वाराणसी)। जिले के पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा प्रदान किए गए कंबलों का वितरण किया। यह कार्यक्रम महगांव ग्रामसभा स्थित जेएसएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र नारायण सिंह के जन्मदिन पर विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने उन्हें माला पहनाकर दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में पीएनबी मंडल प्रमुख सुभाष चंद्र लाल, अंचल प्रमुख दीपक सिंह, पंकज सिंह, धीरज सिंह, मनीष पाठक और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Loading...

इस पहल को क्षेत्र में सर्दी से प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ी मदद के रूप में देखा जा रहा है। विधायक ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page