Connect with us

दुनिया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गिरफ्तार

Published

on

विपक्षी दल ने लगाया बड़ा आरोप

नयी दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाभियोग का सामना कर रहे यून सुक योल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके आवास पर पहुंची। इस खबर के बाद उनके समर्थक और विरोधी आवास के बाहर जमा हो गए। पिछले साल दिसंबर में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संसद में पारित हुआ था, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति पद से हटाने का अधिकार केवल संवैधानिक अदालत के पास है।यून ने 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लागू किया था जिसे विरोध के कारण कुछ घंटों में वापस लेना पड़ा। उनके इस कदम को अलोकतांत्रिक बताया गया और देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि यून सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी किम कीन ही पर भी रिश्वत और घोटालों के आरोप लगे, जिसमें एक महंगे डियोर हैंडबैग का मामला भी शामिल है।यह बैग राष्ट्रपति भवन की प्रॉपर्टी माना गया और इसे निजी तौर पर रखना गैरकानूनी है। दक्षिण कोरिया में सार्वजनिक अधिकारियों को महंगे तोहफे स्वीकार करने पर प्रतिबंध है। यह मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा हो गई। अब पुलिस और जांच एजेंसियां यह तय करेंगी कि क्या मार्शल लॉ लागू करना विद्रोह के प्रयास के समान था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page