Connect with us

वाराणसी

कोटवां गांव में प्रशासन और ग्रामीणों की सूझबूझ से सुलझा विवाद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । लोहता क्षेत्र के कोटवां गांव के 200 वर्ष पुराने मुख्य रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। कोटवां चौकी प्रभारी विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रधान पति और गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकाला।

Loading...

प्रशासन के सहयोग और ग्रामीणों की सूझबूझ से रास्ते का काम अब सुचारू रूप से चल रहा है। चौकी प्रभारी ने गांव के लोगों को एकजुट करते हुए संवाद और शांति का माहौल बनाए रखने की अपील की। मौके पर अब कोई विवाद नहीं है, और निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांव के लोगों और प्रशासन के बीच इस सकारात्मक तालमेल को सभी ने सराहा है। यह प्रयास गांव के विकास और शांति का प्रतीक बनकर सामने आया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page