गाजीपुर
बिरनो पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा
गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विशाल शिल्पकार पुत्र स्व. योगेंद्र शिल्पकार निवासी अरशरदपुर, थाना जंगीपुर, गाजीपुर को एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ और वादी मुकदमा की जानकारी के आधार पर, सनी गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी अरशरदपुर, थाना जंगीपुर, का नाम भी इस मामले में सामने आया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सनी गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
