गाजीपुर
गाजीपुर पुलिस ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आज गाजीपुर पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने वाजपेयी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने अटल जी को सलामी देकर उनकी देशभक्ति और प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, “अटल जी का जीवन संघर्ष, उनके आदर्श और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्य हर भारतीय को प्रेरित करते हैं। उनकी जयंती पर हम सभी को उनके सिद्धांतों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।”
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मीडिया सेल गाजीपुर द्वारा किया गया।
