Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में बसपा कार्यकर्ताओं का विरोध-प्रदर्शन, अमित शाह के बयान पर जताया आक्रोश

Published

on

Loading...
Loading...

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेतृत्व में सरजू पांडे पार्क, गाजीपुर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर दिए कथित आपत्तिजनक बयान पर कड़ा विरोध जताया।

धरने के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने “अमित शाह मुर्दाबाद” और “अमित शाह इस्तीफा दो” के नारे लगाए। मुख्य वक्ता डॉ. विनोद कुमार ने अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “हमारे लिए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ही हमारे आराध्य हैं। उनके बनाए संविधान ने दलित, पिछड़े और वंचित समाज को अधिकार और सम्मान दिलाया है। अमित शाह को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।”

Loading...

डॉ. विनोद कुमार ने बसपा प्रमुख मायावती के निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर कार्रवाई की अपेक्षा रखें। इस संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदर्शन में लोकसभा प्रभारी मनोज कुमार विद्रोही, विधानसभा सचिव यशवंत राव, विजय कुमार (पूर्व विधायक), धनंजय मौर्य, डॉ. उमेश सिंह, परवेज खान, पुनवासी पाल, राकेश कुमार, हरिनाथ राजभर, नंदलाल सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि अमित शाह पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page