Connect with us

गाजीपुर

डॉ. उपेंद्र यादव को पीएचडी की उपाधि, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। शादियाबाद क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान केदार फौजदार पीजी कॉलेज, गुरैनी के सह निदेशक उपेंद्र यादव ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें यह उपाधि समाजशास्त्र विषय में “ग्रामीण विकास एवं चुनौतियां एवं सरकारी योजनाएं” विषय पर शोध कार्य के लिए प्रदान की गई। यह शोध उन्होंने प्रोफेसर रामानंद सिंह (श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज, चंडेसर, आजमगढ़) के निर्देशन में पूर्ण किया।

डॉ. उपेंद्र यादव की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शुभेच्छुओं और शिक्षण संस्थान के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कुमार यादव, आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज पतरही के प्रबंधक अनिल यादव सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी।

बधाई देने वालों में श्याम चंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र शर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. सुनील यादव, संतोष यादव, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. जयराम सिंह यादव सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल रहे। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया और डॉ. यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. उपेंद्र यादव ने इस उपाधि को अपनी माता-पिता, गुरुजनों और सभी शुभेच्छुओं को समर्पित करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके जीवन में नई ऊर्जा और मार्गदर्शन का स्रोत बनी है।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि डॉ. उपेंद्र यादव की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह ज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा तय करने में सहायक होगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page