Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज : पत्रकारपुरम गली में बिजली के तारों पर लटकती डालियां बनी मुसीबत का सबब

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के नंदगंज बाजार स्थित सरकारी अस्पताल के पास पत्रकारपुरम गली में गुजर रही एलटी लाइन पर खतरा मंडरा रहा है। गली के पास एक बड़े पेड़ की डालियां बिजली के ऊपर से गुजरने वाले तारों पर दबाव डाल रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हल्की बारिश या तेज हवा चलने पर यह दबाव बढ़ सकता है, जिससे तारों के आपस में रगड़ने से शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से न केवल पास में स्थित ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो सकता है, बल्कि पूरे पत्रकारपुरम क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया गया, लेकिन वे मुआयना करने के बाद भी कोई कार्रवाई किए बिना चले जाते हैं।

Loading...

पत्रकारपुरम के निवासियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए आग्रह किया है कि जल्द से जल्द तारों पर झुकी पेड़ की डालियों को काटकर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page