Connect with us

करियर

यूपी टीजीटी में 29वीं रैंक लाकर वाराणसी के ओम प्रकाश ने किया गांव का नाम रोशन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सेवापुरी-कपसेठी क्षेत्र के दादुपुर गांव के ओमप्रकाश पटेल पुत्र चन्द्रहास पटेल ने यूपी टीजीटी 2021 की परीक्षा में 29वी रैंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। उनके इस उपलब्धि पर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार, संतोष ने आस-पास में मिठाई बांट कर औरों को प्रेरित करने का काम किया।

Loading...

बता दें कि ओम प्रकाश पटेल का जीवन बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा है। ओम प्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बड़े भाई को पढ़ाने के लिए उनके छोटे भाई ब्रृजेश एवं अखिलेश ने मुंबई में काम करते थे। 2019 में प्राथमिक शिक्षक बनते-बनते रह गये ओम प्रकाश उम्मीद एवं आशा के साथ अपने पुराने मित्र एडवोकेट आशीष मिश्र से मिले और उनके साथ प्रयागराज चले गए। उनके देख देख में एक वर्ष तक कड़ी मेहनत की और टीजीटी परीक्षा में पूरे यूपी में 29वी रैंक हासिल की। ओम प्रकाश ने अपने सफलता का श्रेय माता कमला देवी जो गृहणी हैं, पिता चन्द्र हास जो कि मामूली किसान हैं के साथ अपने गुरु सर्वज्ञ भूषण मिश्र, संजय द्विवेदी एवं आशीष मिश्रा को दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page