वाराणसी
फाइनेंस का पैसा न देने का आरोप, ट्रक जब्त करने पर मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। फाइनेंस का भुगतान पूरा न होने का आरोप लगाकर जबरन ट्रक कब्जे में लेने के मामले में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गोरा जैन नगर निवासी दुर्गा सिंह ने बताया कि उन्होंने 28 लाख 76 हजार रुपये में ट्रक खरीदा था, जिसमें से 27 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान हो चुका है।
Loading...
शिकायत के अनुसार, सारनाथ क्षेत्र के रिंग रोड पर ट्रक को ड्राइवर चला रहा था, जब विनायक प्लाजा सिगरा के गौरव दुबे, अभिषेक तिवारी, रोहित और दो अज्ञात लोगों ने ट्रक रुकवाया। आरोप है कि उन्होंने ड्राइवर के साथ मारपीट कर ट्रक की चाभी छीन ली। इस घटना के संबंध में पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Continue Reading
