Connect with us

बलिया

बाल कीड़ा प्रतियोगिता में सोहांव ओवरऑल चैंपियन

Published

on

Loading...
Loading...

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सोहांव बनी ओवरऑल चैम्पियन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र सोहांव की टीम ने 69 अंकों के साथ ओवरऑल चैम्पियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हनुमानगंज की टीम 55 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि रसड़ा ने 48 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में बलिया महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।मुख्य अतिथि बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने जिले का मान बढ़ाया है और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

उन्होंने यह भी घोषणा की कि विजेता टीमें 15 और 16 दिसंबर को मऊ में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।इस प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी और वॉलीबॉल में सोहांव की टीम ने बाजी मारी जबकि हनुमानगंज ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक बालिका वर्ग में कबड्डी का खिताब भी सोहांव ने जीता। पीटी प्रतियोगिता में बेलहरी विजेता रही और सोहांव ने उपविजेता स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालक खो-खो में हनुमानगंज ने पहला और गड़वार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालक वॉलीबॉल में सोहांव ने विजय प्राप्त की जबकि पंदह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर दौड़ में हनुमानगंज के शिवम ने पहला बेरुआरबारी के हंसराज ने दूसरा और बेलहरी के राजकुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।अन्नू सिंह ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम योगदान है।

उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों और आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनमें विनोद सिंह, नीतू सिंह, पवन राय, शशि प्रकाश राय, मोहम्मद अली, रजनीश यादव, सपना चौधरी, सोनी पांडे और अन्य लोग शामिल थे।

कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया। महिला शिक्षक संघ की टीम के सदस्य सिंपल चौरसिया, रंजीता सिंह, सरोज सिंह, रमिता ठाकुर, मणि सिन्हा, शारदा सिंह, विभा श्रीवास्तव, पूनम सिंह और अन्य उपस्थित रहे जबकि ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी और प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page