Connect with us

दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी-घोरावल संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह जमुई लोहिया पुल के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया।

मृतक की पहचान आरएन शर्मा (23 वर्ष), पुत्र विजय शर्मा, निवासी मुकुचवा मिर्जापुर के रूप में हुई है। वहीं, घायल सुमीत सोनी को इलाज के लिए मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। दोनों युवक मिर्जापुर से कलवारी की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी यह दुर्घटना घटित हो गई।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी मड़िहान लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page