Connect with us

गाजीपुर

चोरी के माल सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। कोतवाली भुड़कुड़ा और दुल्लहपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड (रंभा) भी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश वर्मा (निवासी जखनियाँ, थाना भुड़कुड़ा), लखंदर उर्फ छोटू चौहान (निवासी साहपुर सोम्मन राय, थाना भुड़कुड़ा), सतीश उर्फ चंदू चौहान (निवासी रामबन, थाना भुड़कुड़ा), लविश कुमार (निवासी मंझनपुर, थाना भुड़कुड़ा), श्रवण भारद्वाज (निवासी कवला जखनियाँ, थाना भुड़कुड़ा), और राजू उर्फ राजकुमार पटेल (निवासी गैबीपुर, थाना सैदपुर) शामिल हैं।

Loading...

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 जोड़ी पायल (50 पीस), 2 हाफ करधन, 5 जोड़ी हाथ का पंजा (10 पीस), 7 जोड़ी बचकानी कंगन, 3 जोड़ी बचकानी पायल/कड़ा (6 पीस), 77 जोड़ी बिछिया (154 पीस) सोने का लॉकेट: 1 पीस, 1,030 रुपये नकद और एक हीरो एचएफ डीलक्स (काला रंग, नंबर यूपी 53 ईएन 8180) मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page