Connect with us

गाजीपुर

भारत सरकार ने बेरोजगार युवाओं को विदेश में काम करने का दिया अवसर : विवेकानंद

Published

on

Loading...
Loading...

सऊदी अरब, जापान, दुबई, जर्मनी में विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए आवेदन का आमंत्रण

बहरियाबाद (गाजीपुर )। भारत सरकार बेरोजगार युवाओं को विदेशों में काम करने का सुनहरा अवसर देने जा रही है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी विवेकानंद ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने सेवायोजन कार्यालय में बेरोजगारी के लिए पंजीकरण कराया है उन्हें यह मौका मिलेगा।

सऊदी अरब, जापान, दुबई, जर्मनी आदि देशों में विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों में मुख्य रूप से केयर टेकर, नर्सिंग केयर, केयर गीवर, असिस्टेंट नर्स, डिलीवरी बॉय, ड्राफ्टमैन आदि शामिल हैं। आवेदन के लिए हाई स्कूल पास छात्रों के अलावा जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, और आईटीआई डिप्लोमा धारक इंटरमीडिएट पास छात्रों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

उम्मीदवार की आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, वाराणसी में प्री-काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। पासपोर्ट धारक उम्मीदवारों को आवेदन करने पर वरीयता दी जाएगी।

यह अवसर बेरोजगार युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। क्षेत्र के तमाम इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page