Connect with us

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश शासन की योजनाओं से गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयनित पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी

गाजीपुर। जिला गन्ना अधिकारी गाजीपुर ने सभी गन्ना किसानों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सूचना जारी की है। इसके तहत, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चीनी मिलों, गन्ना समितियों, गन्ना किसानों, युवा गन्ना किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने गन्ना किसानों और अन्य संबंधित क्षेत्र के पुरस्कार विजेताओं का चयन किया। इसके बाद, मण्डलायुक्त अयोध्या की अध्यक्षता में आयोजित परिक्षेत्र स्तर पर लाटरी के माध्यम से पुरस्कारों का चयन किया गया।

पुरस्कार विजेताओं की सूची:

चीनी मिलों में प्रथम स्थान अकबरपुर, द्वितीय हैदरगढ़, तृतीय रौजागॉव प्रमुख है जबकि सहकारी गन्ना समितियों में प्रथम स्थान अकबरपुर, द्वितीय मसौधा और तृतीय फैजाबाद का है।इसके अलावा प्रगतिशील गन्ना किसानों में प्रथम स्थान राम किंकर, ग्राम कुरावन, जिला अयोध्या, द्वितीय स्थान श्रीराम सिंह, ग्राम खुनशेखपुर, जिला सुलतानपुर और तृतीय स्थान रामशंकर सिंह, ग्राम सेमराय, जिला बाराबंकी का है।

Advertisement

वहीं, प्रगतिशील युवा गन्ना किसानों में प्रथम स्थान आशीष कुमार सिंह, ग्राम-गरी टिहुर्की, बाराबंकी द्वितीय बृजेश कुमार सिंह, ग्राम ढेकवा, बाराबंकी और तृतीय स्थान राणा प्रताप सिंह, ग्राम अकोहरा, बाराबंकी का है।

महिला स्वयं सहायता समूह में प्रथम स्थान शिवशक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम खोंधूपुर, अयोध्या, द्वितीय माँ दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम बेला पश्चिम, सुलतानपुर और तृतीय स्थान गायत्री महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम करनाईपुर, अयोध्या प्रमुख है।

इन विजेताओं का राज्य स्तर पर चयन होने के बाद, मुख्यमंत्री के करकमलों से उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम पुरस्कार के तहत 51,000, द्वितीय पुरस्कार 31,000 और तृतीय पुरस्कार 21,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।

उप गन्ना आयुक्त अयोध्या, संजय गुप्ता ने विजयी चीनी मिलों, गन्ना समितियों, प्रगतिशील गन्ना किसानों, युवा गन्ना किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी। उन्होंने अन्य गन्ना किसानों को उन्नतशील गन्ना खेती की ओर प्रेरित करते हुए प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाने की बात की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page