Connect with us

वाराणसी

“दादा” को अंतिम विदाई: कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्यामदेव राय चौधरी “दादा” के त्रयोदशाह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ से सीधे वाराणसी पहुंचे अजय राय ने महानगर कांग्रेसजनों के साथ दिवंगत “दादा” को नमन किया।इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि श्यामदेव राय चौधरी “दादा” का निधन समाज और काशी के लिए अपूरणीय क्षति है।

दादा संघर्ष और सादगी के प्रतीक थे। उनका बनारसीपन और काशी से जुड़ाव हमेशा यादगार रहेगा। अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने दादा के साथ विधानसभा में पांच बार विधायक रहते हुए काशी के लिए कई यादगार पल साझा किए। दादा का जनता से अटूट जुड़ाव था जो उन्हें जनप्रिय और जमीनी नेता बनाता था।

Loading...

काशी के लिए दादा का स्थान अद्वितीय था और उनकी रिक्तता को भरना असंभव है। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।श्रद्धांजलि सभा में अजय राय के साथ महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, ओमप्रकाश ओझा, विश्वनाथ कुँवर, आशिष गुप्ता, अब्दुल हमीद डोडे, किशन यादव, नवीन समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page