Connect with us

वाराणसी

चंद्रशेखर उपाध्याय बने तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष, अमृत कुमार पटेल महामंत्री निर्वाचित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (मिर्जामुराद)। तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय ने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश कुमार सिंह को हराकर जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर अमृत कुमार पटेल ने अनिल कुमार सिंह को पराजित कर जीत हासिल की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित प्रताप सिंह विजयी रहे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा ने जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर राजकुमार यादव विजयी घोषित किए गए।

मतदान शुक्रवार को संपन्न हुआ था और शनिवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर शाम 8:30 बजे तक चली। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बेहद कांटे का रहा। चंद्रशेखर उपाध्याय और राजेश सिंह के बीच मतों का अंतर अंतिम दौर तक केवल 15-16 वोट का रहा। अंतिम चक्र में चंद्रशेखर उपाध्याय ने 41 वोटों से जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या तहसील परिसर में एकत्रित रही।

Loading...

तहसील बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष मुखराज प्रजापति ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इस दौरान सर्वजीत भारद्वाज, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, नीरज पांडेय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडेय, गौरव उपाध्याय, प्रदीप सिंह, तोयज सिंह, अखिलेश गुप्ता और छेदी यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page