Connect with us

पूर्वांचल

पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का व्यापक भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

शांति-सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने का सख्त निर्देश

मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शुक्रवार/जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज थाना को0कटरा क्षेत्र का भ्रमण किया। पैदल गश्त के दौरान, उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता बढ़ाने, और जनता के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त उच्च अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की जा रही है। इसके साथ ही, सभी थानों द्वारा अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर तीसरी आँख के रूप में ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page