Connect with us

पूर्वांचल

अपना दल एस ने मनायी बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अपना दल (एस) द्वारा आज जनपद के पटेल चौक भरुहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय के सभागार में संविधान के रचयिता और भारत रत्न से सम्मानित बाबा भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद की अध्यक्षता में किया गया।

पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इं. राम लौटन बिंद ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उन्होंने बाबासाहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए एक प्रेरणा हैं।

प्रदेश सचिव आनंद सिंह ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उन्होंने हमेशा कमजोर वर्गों, खासकर दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन समर्पण और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरित करता है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच, दुर्गेश पटेल ने भी बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित सामाजिक समरसता और समानता के सिद्धांत आज भी समाज में महत्वपूर्ण हैं।

Advertisement

इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, महिला मंच जिला अध्यक्ष अर्चना अग्रहरि, युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल, राधेश्याम पटेल, जयशंकर पटेल, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, वरुण पटेल, रतन सिंह, अलिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला, अर्जुन सोनकर, सोनू गुप्ता, विमलेश भारती सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page