Connect with us

पूर्वांचल

कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं ने घंटाघर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति के पास कैंडल मार्च का आयोजन किया। यह मार्च संभल में हुई घटना में न्याय और लोकतंत्र बहाल करने के लिए गांधीवादी तरीके से किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा, “संभल में हुई घटना के खिलाफ हम लोकतंत्र और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल लेकर बैठे थे, लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया।”

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

राजन पाठक और छोटे खान ने कहा, “संभल की घटना में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शांति और न्याय का संदेश लेकर जा रहे थे, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें रोक दिया। यह लोकतंत्र पर हमला है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।” कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे सरकार की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक करार दिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page