Connect with us

अपराध

होटल के बाहर से लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

लखनऊ में एक लड़की का अपहरण कर उसे बेरहमी से गैंगरेप का शिकार बनाया गया। घटना पीजीआई स्थित अशोक वाटिका होटल के बाहर की है जहां कार सवार कुछ युवकों ने लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे कार में बंधक बना कर करीब 150 किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में ले गए जहां आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद आरोपी उसे तेलीबाग के पास सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। किसी तरह से लड़की कृष्णानगर स्थित अपने घर पहुंची और मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता ने 23 नवंबर को सहेली से मिलने के लिए अशोक वाटिका होटल का रुख किया था।

होटल से बाहर निकलने के बाद वह अपनी सहेलियों के साथ कैब का इंतजार कर रही थी, तभी दो कारें आईं और युवकों ने उसे मारपीट करते हुए अपहरण कर लिया। आरोपी उसे शहर से बाहर ले गए, जहां उसकी हालत खराब होने लगी और वह सड़क पर फेंक कर भाग गए।

लड़की ने इस पूरी घटना की जानकारी पीजीआई पुलिस को दी, जिसके बाद उसे नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक इस घटना के संबंध में दुराचार, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कन्नौज तिर्वा के किशन, विवेक, अखिलेश, धर्मेंद्र, रंजीत, सुनील, शनि और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page