Connect with us

पूर्वांचल

सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी ने न्याय की लगायी गुहार 

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 1 मार्च 2024 को हुए सड़क हादसे में बरकछा निवासी अमित कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के वक्त अमित अपनी एक्टिवा स्कूटर पर सवार थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में उनके सहयोगी सागर गुप्ता बाल-बाल बच गए लेकिन अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे के नौ महीने बाद अमित की पत्नी रोली गुप्ता ने पुलिस से न्याय की अपील की है। उन्होंने कोतवाली देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। रोली ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह मानसिक और भावनात्मक आघात से जूझ रही थीं, जिससे वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकीं।

आर्थिक संकट और बच्चों की जिम्मेदारी
रोली गुप्ता ने बताया कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 13 और 7 वर्ष है। पति की मृत्यु के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से उन पर आ गई है।

उन्होंने कोतवाली देहात थाना प्रभारी सदानंद सिंह से अनुरोध किया है कि दोषी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा और मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकेगा।”

पुलिस ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उचित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

Advertisement

रोली गुप्ता की अपील ने क्षेत्र में लोगों का ध्यान खींचा है। स्थानीय लोग भी इस मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page