Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ से पहले काशी में लगेगा रोजगार का कुंभ

Published

on

Loading...
Loading...

महाकुंभ 2025 से पहले काशी में रोजगार का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 30 नवंबर, 2 और 3 दिसंबर को काशी में तीन दिवसीय रोजगार मेला लगेगा, जिसमें 4500 से अधिक युवाओं को नौकरियां मिलने की संभावना है।

इस मेले में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी के साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और लगभग 55 से 60 राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। महिलाओं और दिव्यांगजनों को भी विशेष रूप से नौकरी देने की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा युवाओं को विदेशों में भी नौकरी का मौका मिलेगा।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रयागराज महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए काशी में 360 संविदा चालकों की भर्ती का ऐलान किया है।

इसके लिए 2 और 3 दिसंबर को काशी डिपो प्रांगण में प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। संविदा चालकों को प्रति किलोमीटर 1.89 रुपये, मासिक प्रोत्साहन राशि और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। पद के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास और उम्र सीमा 23 वर्ष 6 माह रखी गई है।

30 नवंबर को डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज, सोयेपुर में महारोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें 10 से 12 हजार बेरोजगार युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement

रोजगार मेले में 4.2 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज भी प्रस्तावित है। इच्छुक उम्मीदवार rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।

इस आयोजन में स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, अनुदीप फाउंडेशन, सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट, विस्ट्रॉन कंपनी, एल एंड टी, इफको, एसबीआई, होटल ताज, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।

विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, सिक्योरिटी, रियल एस्टेट, मार्केटिंग, आईटी सॉफ्टवेयर आदि से संबंधित नौकरियां प्रदान की जाएंगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page