Connect with us

वाराणसी

मऊ : हाजीपुर दलित बस्ती में मनाया गया संविधान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हाजीपुर दलित बस्ती में संविधान दिवस मनाया गया। यहां अंबेडकर मूर्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने संविधान की अहमियत और उसकी रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान तैयार हुआ, जो डॉक्टर अंबेडकर की दूरदृष्टि और मेहनत का नतीजा है।

उन्होंने संविधान को देश के अधिकारों और नैतिक मूल्यों का ऐसा मिश्रण बताया जो आज भी देश के लिए अमृत समान है लेकिन कुछ लोग इसे कमजोर करने और इसके मूल स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि संविधान भारत की आत्मा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उस आत्मा को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान सभा का विरोध करने वाले लोग आज संविधान की दुहाई दे रहे हैं लेकिन उनके अंदर संविधान हमेशा खटकता रहा है। भाजपा संविधान को बदलने की साजिश कर रही है जिसे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता नाकाम करने के लिए तैयार है।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि संविधान हमारी राष्ट्रीय पुस्तक है और इसकी गरिमा के खिलाफ किसी भी हरकत का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, नौजवानों, और छात्रों समेत हर नागरिक को संविधान ने जो अधिकार दिए हैं, उन्हें कोई छीन नहीं सकता। कार्यक्रम में रमेश पांडे, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद कुमार, शीला भारती, मनोज गीहार, रामचंद्र राय, छोटेलाल, रामकरण यादव, राजमंगल यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, त्रिभुवन भारती, दूधनाथ और अनिल कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page