Connect with us

वाराणसी

“श्याम नारायण दादा का निधन अपूर्णीय क्षति” : अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी “दादा” के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। “दादा” अपने संघर्षपूर्ण जीवन के माध्यम से हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगे। वे संघर्ष और सादगी के प्रतीक थे और काशी का बनारसीपन उनके व्यक्तित्व में हमेशा जीवित रहा।

उनके साथ मेरा रिश्ता बड़े भाई-छोटे भाई का रहा है और उन्होंने हमेशा मुझे एक छोटे भाई की तरह स्नेह और समर्थन दिया। हमने हमेशा उन्हें बड़े भाई का दर्जा दिया।

Loading...

उनके साथ अनेकों यादें और संघर्ष जुड़ी हुई हैं। हम दोनों ने साथ में लगातार पांच बार विधानसभा में कार्य किया और काशी के लिए उनका योगदान अतुलनीय था। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था और जनता का भी उनसे गहरा प्रेम था।

दादा विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य रहे और काशी के प्रति उनके योगदान का कोई मोल नहीं हो सकता। दादा की रिक्तता की भरपाई करना नामुमकिन है क्योंकि वे एक जमीनी और जनप्रिय नेता थे। उनका निधन काशी और पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। बाबा विश्वनाथ दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page