Connect with us

अपराध

मोबाइल लूट कर भागे बदमाश, महिला घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के सारनाथ थाना अंतर्गत तिलमापुर स्थित रंगीलदास चौराहे पर शुक्रवार रात मोबाइल लूट की घटना सामने आई। तीन बाइक सवार बदमाशों ने तिलमापुर निवासी राजेंद्र राजभर का मोबाइल छीन लिया। इस दौरान बदमाशों की लापरवाही से एक महिला गिरकर घायल हो गई।

Loading...

घटना उस समय हुई जब राजेंद्र भोजन कर बारात से बाहर निकल रहे थे। मोबाइल छीनकर भागते समय बदमाशों ने बाइक पर चढ़ रही हुकुलगंज निवासी श्रद्धा सिंह को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। श्रद्धा को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बदमाशों की बाइक को पकड़ लिया, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page