Connect with us

दुर्घटना

सड़क दुर्घटना में चार की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

औरैया के सहायल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्वालियर शादी में शामिल होने जा रहे परिवार की तेज रफ्तार कार गंगा बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खाई में जा गिरी। हादसे में मां, पिता, बेटा और नाती की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी कृष्ण बिहारी अपनी पत्नी मधु, बेटे नीरज, बहू अर्चना, नाती ऋषभ और ऋषि के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। ड्राइवर योगेश कार चला रहा था। करीब सुबह 8 बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और पलटकर खाई में गिर गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। कृष्ण बिहारी, नीरज और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मधु देवी, अर्चना, ऋषि और ड्राइवर योगेश को अस्पताल पहुंचाया गया जहां मधु देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कन्नौज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे की खबर सुनकर परिजन अस्पताल पहुंचे और रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page