Connect with us

वाराणसी

मुसहर बस्ती के बच्चों ने मनाया विश्व बाल अधिकार दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। चाइल्ड राइट्स एंड यू (CRY) के आर्थिक सहयोग और जनमित्र न्यास के तत्वावधान में पिंडरा, बड़ागांव, आराजी लाइन और हरहुआ ब्लॉक की मुसहर बस्तियों में विश्व बाल अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें उन्हें जीवन जीने, विकास, सुरक्षा और सहभागिता जैसे चार प्रमुख बाल अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और समुदाय के सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर बाल अधिकारों के हनन के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। आयोजन में जनमित्र न्यास के संजय राजभर, विनोद कुमार, मंगला प्रसाद, काउंसलर गीता मौर्या और चमेली देवी ने अहम भूमिका निभाई।

समुदाय की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में गांव के अन्य महिला-पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनमित्र न्यास के प्रतिनिधियों ने बच्चों के अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला और समुदाय को इन अधिकारों को संरक्षित करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page