Connect with us

दुर्घटना

अनियंत्रित होकर पलटी बस, सात की मौत, कई घायल

Published

on

Loading...
Loading...

झारखंड के हजारीबाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना गोरहर थाना क्षेत्र के पास हुई, जब कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

Loading...

बताया जा रहा है कि यह हादसा सिक्स लेन रोड निर्माण के चलते सड़क की खराब स्थिति के कारण हुआ। सुबह करीब 5-6 बजे के बीच बस एक मोड़ पर गड्ढे में गिरकर पलट गई जिससे कई यात्री बस के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़कियां व दरवाजे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page