वाराणसी
गोलघर मैदागिन क्षेत्र में अवैध पार्किंग से चरमरायी यातायात व्यवस्था
वाराणसी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलघर और मैदागिन क्षेत्र में अवैध पार्किंग से यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है। पराड़कर स्मृति भवन और उसके आसपास चार पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग से दर्शनार्थियों तथा राहगिरो को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। मैदागिन क्षेत्र में टाउन हॉल के अंदर भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था है लेकिन इसके बावजूद कुछ स्थानीय लोग और चालक सड़क के बीचो-बीच गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।

जिससे आए दिन जाम लग रहा है। पुलिस भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा वाले कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। दो पहिया वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं उनकी पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। दवा कंपनियों के एजेंट दो पहिया वाहन खड़े कर सप्तसागर दवा मंडी में चले जाते हैं जिसके कारण दुकानदार भी परेशान है।
