Connect with us

वाराणसी

रामेष्ट नगर में झुग्गी में लगी भीषण आग, गरीब परिवार की गृहस्थी जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के रामेष्ट नगर कॉलोनी में सोमवार शाम एक झुग्गी में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर पटाखे फोड़ रहे बच्चों की चिंगारी ने झोपड़ी में आग पकड़ ली। हालांकि, स्थानीय निवासियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन झुग्गी में रहने वाले परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।

मकान में रहने वालों ने संभाली कमान

झुग्गी के पास रहने वाले बबलू चौरसिया और संजय शर्मा ने सबसे पहले अपने पानी के पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया, “आग बहुत तेजी से फैल रही थी, क्योंकि झोपड़ी तिरपाल और टीन से बनी थी। हमने मिलकर तुरंत पानी डालना शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन उनकी गाड़ी नहीं पहुंच सकी। स्थानीय निवासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।”

20 हजार रुपए नकद और गृहस्थी का सामान खाक

Advertisement

झुग्गी में रहने वाले एनरूल शेख, जो पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह पिछले 10 महीनों से अपने घर नहीं गए थे। वह और उनकी पत्नी सरीना बानों कूड़ा बीनने का काम करते हैं। हादसे के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। एनरूल ने कहा, “मैंने कूड़ा बेचकर 20 हजार रुपए जमा किए थे, जो झोपड़ी में रखे थे। इसके अलावा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। अब हमारे पास कुछ नहीं बचा।”

स्थानीय निवासियों का प्रयास रंग लाया

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। सभी ने मिलकर आग बुझाने में मदद की। झुग्गी जलने से एनरूल शेख और उनकी पत्नी की मेहनत से जमा किया गया सामान और नकदी पूरी तरह खाक हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एनरूल शेख और उनकी पत्नी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। प्रशासन से अपील की गई है कि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page