Connect with us

वाराणसी

बीएचयू में छात्रा के साथ छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बीएचयू में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। सोमवार रात, एक छात्रा अपने दोस्त के साथ एग्रीकल्चर ग्राउंड के पास घूम रही थी तभी दो बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने तुरंत प्राक्टोरियल बोर्ड को सूचना दी जिसके बाद सीर गेट बंद कर दिया गया और बीएचयू चौकी इंचार्ज ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Loading...

लंका थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है ताकि छात्र ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत दे सकें

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page