Connect with us

वाराणसी

नाइट बाजार की बिजली कटौती, बकायेदारी का मामला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में कैंट फ्लाईओवर के नीचे चल रहे नाइट बाजार की बिजली 32.25 लाख रुपये के बकायेदारी के कारण काट दी गई है। पिछले छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है जिससे दुकानदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली की जरूरतें पूरी की जा रही हैं। बिजली निगम के मुख्य अभियंता संदीप बंसल ने बताया कि नियमों के अनुसार बिल का भुगतान करने के बाद ही कनेक्शन जोड़ा जाएगा।

Loading...

नाइट बाजार का बिजली कनेक्शन वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम से दर्ज है और इसमें अक्टूबर के बिल में 32.25 लाख रुपये की बकायेदारी दिखाई गई है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने कहा कि नाइट बाजार का संचालन एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है और इस एजेंसी से एक सप्ताह के भीतर बकायेदारी खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page