Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में ‘चौरसिया समाज’ के लोगों ने की महासम्मेलन के तैयारी की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा एवं चौरसिया समाज बनारस द्वारा आगामी 22 दिसंबर 2024 को होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होटल अगस्त में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया और राष्ट्रीय महासचिव सुधीर चौरसिया ने की।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव महिला मंच गणेशनी चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौरसिया, बनारस महिला मंच अध्यक्ष प्रतिभा चौरसिया, लालता प्रसाद चौरसिया, नम्रता चौरसिया, शिवकुमार चौरसिया भोलू, सोहन लाल चौरसिया सहित महासभा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading...

इस दौरान महासम्मेलन के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यों का बंटवारा किया गया। आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों को आयोजन के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page