वाराणसी
वाराणसी पहुंचे सांसद राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा, दशाश्वमेध घाट पर की गंगा आरती
Loading...
Loading...
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा और उनकी पत्नी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ परिणीति के माता-पिता, पवन चोपड़ा और रीना चोपड़ा भी शामिल थे।
Loading...

शाम को इस जोड़े ने दशाश्वमेध घाट पर पहुंचकर गंगा की पूजा की और आरती का हिस्सा बने। इस दौरान उनके साथ विद्यामठ के बटुक भी थे, जो पूरे विधि-विधान से पूजा में सम्मिलित हुए। गंगा आरती के दौरान राघव और परिणीति ने श्रद्धापूर्वक हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी हाथ उठाकर उनका स्वागत किया।
Continue Reading
