Connect with us

वाराणसी

बच्चों को सनातन संस्कृति से अवगत कराना जरूरी : डॉ. एस चनप्पा

Published

on

Loading...
Loading...

“युग-मंथन 2024” कार्यक्रम में बच्चों ने सनातन संस्कृति और चारों युगों की दिखाई झलक

‘जीवनदीप पब्लिक स्कूल’ में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

वाराणसी। जीवनदीप पब्लिक स्कूल, बड़ालालपुर, चांदमारी में वार्षिकोत्सव “युग-मंथन 2024” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवा सिम्पी चनप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. सप्तगिरीश राम भाटला (सीएमओ, आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी), प्रियांक टंडन (क्लस्टर हेड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस प्राइवेट बैंक, वाराणसी) और विकास कुमार (शाखा प्रबंधक, इंडियन बैंक, यूपी कॉलेज शाखा, वाराणसी) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छोटे बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें भारत की सनातन संस्कृति और चारों युगों की झलक दर्शाई गई। इन युगों को नृत्य और गीतों के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों ने भारतीय संस्कृति का आत्मीय अनुभव किया।

संस्थाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया, जबकि प्रधानाचार्या डॉ. ममता सिंह ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर 10 वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि शिवा सिम्पी चनप्पा ने विद्यालय के शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए बच्चों को सनातन संस्कृति से परिचित कराने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें अपनी संस्कृति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस आयोजन में उप संस्थाध्यक्ष डॉ. अंशु सिंह, जीवनदीप शिक्षण समूह के अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में अभिभावक, और छात्र उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय छात्र परिषद की सांस्कृतिक प्रमुख जागृति उपाध्याय और शशांक शेखर मिश्रा ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page