Connect with us

वाराणसी

पोस्टमार्टम के बाद शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार का हुआ अंतिम संस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

हरिशचंद्र घाट पर भतीजे जुगनू ने दी मुखाग्नि

नीतू गुप्ता की सहेली की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

वाराणसी के प्रसिद्ध शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के चार सदस्यों का हरिशचंद्र घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता के भतीजे जुगनू ने अपने चाचा को मुखाग्नि दी। घाट पर उनके परिवार के लोग और करीबी मित्र मौजूद थे।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि जुगनू को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पुनः हिरासत में ले लिया। जुगनू ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए अपने चाचा की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

उधर, नीतू गुप्ता की एक सहेली की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में 60 घंटे बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जबकि फोरेंसिक टीम अब भी घटनास्थल पर जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस की जांच प्रक्रिया के तहत मृतकों के एक्स-रे कराने में 24 घंटे से अधिक का समय लग गया। वहीं, राजेंद्र गुप्ता के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जहां आने-जाने वाले हर व्यक्ति से उनका नाम और रिश्ता पूछा जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page