Connect with us

वाराणसी

दलदल में फंसकर किसान की मौत 

Published

on

Loading...
Loading...

चिरईगांव (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल के सामने बुधवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान एक किसान की दलदल में फंसकर डूबने से मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम पंचायत उकथी के निवासी मुरारी यादव (51) रोजाना गंगा स्नान के लिए जाते थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वे सरसौल के बलुआ घाट पुल के पास गंगा में स्नान करने गए। स्नान के दौरान डुबकी लगाने के लिए थोड़ा आगे बढ़ते ही उनका पैर दलदल में फंस गया। धीरे-धीरे वह गहरे पानी में समा गए।

लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर नहीं बच पाई जान

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने मुरारी यादव को डूबते देखा। कुछ ही देर बाद वे पानी में गायब हो गए, जिसके बाद शंका होने पर लोग उनके पास पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया पर तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मुरारी यादव एक किसान थे और परिवार में चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से उनकी पत्नी, दो पुत्र, एक बेटी और अन्य परिजनों में शोक की लहर है। उनके बड़े पुत्र रवि यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page