Connect with us

अपराध

हाथी बाजार में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

सेवापुरी (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर बुधवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कार्यालय के भीतर मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

सूत्रों के अनुसार, हाथी बाजार में “जीवदानी इंफ्राटेक” नाम से पूर्व प्रधान शिवकुमारी देवी के बड़े पुत्र मनोज सिंह का कार्यालय है। बुधवार शाम को अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर गोलीबारी की। उस समय कार्यालय के अंदर मनोज सिंह, दिनेश पांडेय (डीजल गुरु) और लव दुबे बैठे हुए थे। बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अचानक हमले से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय के कोने में छिपकर सभी ने खुद को सुरक्षित किया।

घटना की सूचना मिलते ही जंसा पुलिस हरकत में आई। डीसीपी गोमती प्रमोद कुमार, एडीसीपी गोमती आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान में जुटी है।

एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज सिंह का किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। फिर भी पुलिस घटना को संभावित जमीनी विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page