वाराणसी
रवि किशन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका माथा, प्रधानमंत्री का किया गुणगान
वाराणसी। एक्टर और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा समाप्त करने के बाद मंदिर से बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत की और हाल ही में अपनी फिल्मों और टेलीविजन शो से मिली सफलता पर जनता का आभार व्यक्त किया।

रवि किशन ने सिंघम 3 की सफलता पर बधाई देने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा, “लापता लेडीज” के ऑस्कर में चयन के लिए भी जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। इसके अलावा, उन्होंने बिग बॉस 3 के आगामी सीजन के लिए भी दर्शकों के प्यार और समर्थन को सराहा।

काशी में अपने अनुभव को साझा करते हुए रवि किशन ने कहा, “काशी आकर मन गदगद हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से काशी का विकास किया है वह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है। बनारस के विकास का यह ही परिणाम है कि अब यहां होटल के कमरों के रेट महंगे हो गए हैं।”
इस दौरान रवि किशन के साथ श्रद्धालु और स्थानीय लोग हर हर महादेव का उद्घोष करते रहे। कुछ प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
